पूल टेस्टिंग के तहत दो दर्जन से अधिक लोगों के लिए गए सैंपल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

पूल टेस्टिंग के तहत दो दर्जन से अधिक लोगों के लिए गए सैंपल

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । बाजारों में बढ़ती भीड़ देखते हुए एवं कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों से चिंतित प्रशासन ने लोगों की अधिक से अधिक पूल टेस्टिंग कराने पर अपना जोर लगा दिया है।इसी क्रम में रविवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची कोबिड-19 टेस्टिंग वैन पर पहुंचकर करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी जांच करायी। जांच कराने वालों में दुकानदारों एवम पहले से कई बीमारियों से ग्रसित लोगों की संख्या अधिक रही।
पूल टेस्टिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
व्यवस्थाओं में स्वास्थ्य कर्मी पुरुषोत्तम मिश्रा, जितेन्द्र, प्रदीप अग्रवाल, रजनीश कुमार, सुमित निरंजन, नीरजकुमार, अजय झा, मैत्रेय प्रभाकर, पवनकुमार, राजेश निरंजन आदि लगे रहे।वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को भी उक्त वैन यहाँ आयेगी और जिन व्यक्तियों को मधुमेह, दिल की बीमारी, हाईपर टेंशन, कैंसर आदि की बीमारी है तो वह अपनी कोरोना की जांच अवश्य करा लें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages