सपा एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पुनः बने जिलाध्यक्ष जीवन बाल्मीकि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

सपा एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पुनः बने जिलाध्यक्ष जीवन बाल्मीकि

सपा जिला कार्यालय में घोषित की गयी जिला कार्यकारिणी

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । समाजवादी पार्टी जनपद जालौन का पुनः अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जीवन बाल्मीकि नियुक्त किया गया। आज गुरुवार को सपा जिला कार्यालय इकलासपुरा रोड़ पर
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जीवन बाल्मीकि द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। जिसमें चार उपाध्यक्ष नरेश कुमार भावान कोंच, शिवलाल वर्मा कालपी, उमेश बाल्मीकि उरई, दीपक श्रीवास कोटरा बनाया गया जबकि महासचिव अजय गौतम खैरई, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक अजाना प्रधान पडूली जबकि जिला सचिव के रूप में सत्यप्रकाश फौजी, जितेन्द्र कुमार अहिरवार, मनोज बाल्मीकि, अजय कुमार शाक्य, देवेन्द्र राज, देवेन्द्र कुमार बरार, नीरज पाल,
जिला कार्यकारिणी घोषित करते जीवन बाल्मीकि।
हरिश्चंद्र पुरविया, हरीकिशन कठेरिया, कुंअर सिंह गिहार, अखिलेश सोनकर, नितिन राज, राहुल माथुर को नामित किया गया है। कमेटी में सदस्य के रूप में रोशन लाल वर्मा अशु गौतम, रणजीत सिंह, जितेंद्र कुमार बाल्मीकि आदि को नामित किया गया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, सपा नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश यादव, सपा नगर महासचिव शबीउददीन, जिला कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन पप्पू, अतर सिंह राठौर, भानुप्रकाश वर्मा, प्रताप सिंह यादव, रामरतन प्रजापति मौजूद रहे। इससे पहले जीवन बाल्मीकि जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages