लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में ना करें लापरवाहीः एसपी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में ना करें लापरवाहीः एसपी

माधौगढ़ (जालौन), अजय मिश्रा । पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने कोतवाली माधौगढ़ के अन्तर्गत तीनों थानों का अर्दली रुम किया जिसमें उन्होंने लंबित पड़ी विवेनाओं को लेकर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही व हीला हवाली बर्दाश्त नही की जायेगी सर्किल के तीनों थानों रामपुरा , गोहन , रेंढर के थाना अध्यक्षको व उप निरीक्षको को साफ तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि लंबित पड़ी विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र गति शीघ्र करें आई टी , महिला , बाल अपराधों पर सख्ती दिखाऐं इसके अलावा भूमि संबंधी विवादों को गंभीरता से लें इस प्रकार की विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्ता परक ढंग से करें इसी के साथ चल रहे वांछित अपराधियों पर कड़ी सतर्कता बनाये रखे वांछित चल रहे अपराधियों पर पुलिस पैनी नजर बनाये रखे व अराजकता का माहौल पैदा करने वालों के प्रति कड़ा रवैया अपनाये ताकि अपराध पर शिकंजा कसा जा सके पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में रात में पैदल गस्त
पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसपी डा. सतीश कुमार।
करें जिससे चोरी संबंधी घटनाएँ होने से बच सके इसी दौरान उन्होंने अभिलेखों को खंगाला व मालखाने का भी निरीक्षण किया हालांकि यदि देखा जाये तो एक दिन पूर्व ही अपर पुलिस डॉ. अवधेश कुमार ने सर्किल के थानों का अर्दली रूम किया था जिसमें उन्होंने अभिलेखों व मालखाने को खंगालते हुए थानाध्यक्षों व उपनिरीक्षकों को लंबित पड़ी विवेचनाओं को लेकर डाँट फटकार लगाते हुए निर्देशित किया था इस मौके पर सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल सुनील कुमार , गोहन थानाध्यक्ष राजीव वैश्य, रेढ़र थानाध्यक्ष योगेन्द्र पटेल, रामपुरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, उपनिरीक्षक राजीव कांत, योगेन्द्र सिंह, अशोक यादव, प्रेमपाल, पुल्लन पाल रामवीर सिंह, सिपाही मनीष, पंकज यादव, अखिलेश, राहुल अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages