चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मण्डलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने राजापुर तहसील क्षेत्र के छीबो गांव में सुखबीर एग्रो एनर्जी लि. 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। कंपनी के मैनेजर शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट पूर्ण करने की अवधि 31 दिसम्बर 2020 है। प्लांट का कार्य प्रारंभ है। इसमें ग्राम एवं क्षेत्र के अधिकांश लोगों को प्राथमिकता के साथ रोजगार दिया जाएगा। प्लांट के ऊर्जा उत्पादन से पर्यावरण नियंत्रण में भी सहयोग रहेगा। इस माौके पर एसडीएम राहुल कश्यप, बीडीओ रामनगर आशाराम सहित अधिकारी व कंपनी के लोग मौजूद रहे।
Friday, July 3, 2020
आयुक्त, डीएम ने पावर प्लांट का किया भूमि पूजन
Tags
# Chitrkoot
Share This
About Amja Bharat
Chitrkoot
Tags:
Chitrkoot
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment