जालौन (उरई), अजय मिश्रा । वैश्विक महामारी के दौरान समाज सेवा में लगे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनेटाइजर के साथ साफी को सदर विधायक ने वितरित किए।
 |
| मास्ट, सैनेटाइजर वितरित करते विधायक गौरीशंकर वर्मा। |
नर सेवा नारायण सेवा के संकल्प को लेकर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह सेंगर बना जी ने नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित एक सादा समारोह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे सफाई कर्मियों के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनेटाइजर व साफी भेंट की तथा उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके सम्मान में विचार व्यक्त किये। इस मौके पर ईओ डीडी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश गुप्ता, सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह, अभय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह संजू राजावत, आलोक भदौरिया, विजय वर्मा, रामू गुप्ता, अन्नू शर्मा, मलखान दोहरे आदि लोग उपस्थिति थे।
No comments:
Post a Comment