सिकरी बुजुर्ग हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

सिकरी बुजुर्ग हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । नदीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकरी बुजुर्ग में बीते दिनों पूर्व हुई प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में नामजद फरार चल रहे तीसरे आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि अनुसूचित जाति के प्रवासी मजदूर अरविंद निवासी सिकरी बुजुर्ग की मामूली विवाद के चलते गाँव में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिससे गाँव में वर्ग संघर्ष की स्थिति बन गयी थी। मृतक के पिता ने गांव के ही तीन
पुलिस हिरासत में नामजद हत्यारोपी।
लोगों को आरोपित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पुलिस ने दो आरोपित दीपांशु गुर्जर व अबनेन्द्र गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और तीसरे फरार चल रहे आरोपित अंशु को पुलिस ने रविवार को कोंच रोड नदीगांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रूपकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि घटना में बांछित सभी तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages