जालौन (उरई), अजय मिश्रा । सोमवार को नगर में 5 कोरोना संक्रमित लोग मिलने से नगर में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा सम्हाला तथा मरीजों को एम्बुलेंस के माध्यम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
रापटगंज निवासी 30 वर्षीय अखिलेश पुत्र रामदास गाजियाबाद में मजदूरी का काम करते थे जिनकी बीमारी के बाद 5 जुलाई को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 6 जुलाई को युवक का अंतिम संस्कार नगर में कर दिया गया था। अंतिम संस्कार के बाद युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद गाजियाबाद जिलाधिकारी ने 15 जुलाई को रिपोर्ट की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी थी जिसके बाद प्रशासन ने परिवार के लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया था तथा उनके कांटेस्ट लिस्ट तैयार कर उनके नमूने जांच के लिए भेज गये थे।
40 लोगों की भेजी गई थी रिपोर्ट जिसमें 5 आयी पोजिटिव
![]() |
| हाॅटस्पाॅट एरिया में भ्रमण करती स्वास्थ्य टीम। |
250 मीटर के क्षेत्र को बनाया हाॅट स्पाॅट
सोमवार को 5 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद नगर पालिका चन्दन यादव, लेखपाल शिवराज सिंह निरंजन, चैकी प्रभारी संजीव दीक्षित, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा, सीओ सुबोध गौतम, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर संक्रमित लोगों के घर से 250 मीटर की परिधि को हाट स्पाट एरिया घोषित किया गया तथा सभी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।


No comments:
Post a Comment