कल होगी बैठक
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि बूथ सबसे महत्वपूर्ण ईकाई ह। बूथ की मजबूती से ही संगठन की मजबूती सुनिश्चित है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तय समय सीमा में सभी कार्यकर्ता बूथ समितियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सभी प्रपत्रों को विधिवत भरकर जिला कार्यालय में दें। इस कार्य योजना के लिए मण्डल प्रभारियों के सहयोग को जिला पदाधिकारी को मण्डल में लगाया गया है। जिसमें महेन्द्र कोटार्य को गनींवा,
हरिओम करवरिया को ऐंचवारा, पंकज अग्रवाल को शिवरामपुर, विपुल सिंह को सरधुवा, राजेश जायसवाल को रामनगर, राघवेन्द्र सिंह को बरगढ, आलोक पाण्डेय को पहाड़ी, मुन्ना प्रजापति को मऊ, महेश केशरवानी को मानिकपुर, राजेश्वरी द्विवेदी को कर्वी, अश्विनी अवस्थी को भरतकूप मण्डल में जिम्मेदारी दी गयी है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि बूथ समिति का सत्यापन 14 अगस्त तक होना है। इसी क्रम में आज मंगलवार को सभी मण्डलों की बैठक व सेक्टरों की बैठक 22 व 23 जुलाई को होगी। संचालन महामंत्री राजेश जायसवाल ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने दी है।
![]() |
| बैठक करते भाजपाई। |


No comments:
Post a Comment