कुसमरा बाबनी में मिले प्राचीन सिक्के कोषागार में रखवाये गये - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, July 20, 2020

कुसमरा बाबनी में मिले प्राचीन सिक्के कोषागार में रखवाये गये

डीएम की उपस्थित में डबल लाॅक में जमा हुये सिक्के

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । पिछले दिनों कदौरा विकासखंड के ग्राम कुसमरा बाबनी में चकरोड खुदाई में मिले प्राचीन सिक्कों को बरामद कर सोमवार को कोषाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी की उपस्थिति में डबल लाॅक में रखवा दिये गये ताकि भारत सरकार की जब भी टीम आये तो उसे सौंपे जा सके।
प्राचीन सिक्कों को डबल लाॅक में रखवाते डीएम डा. मन्नान अख्तर।
उक्त जानकारी से अवगत कराते हुये सीटीओ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि ग्राम कुसमरा बाबनी में चकरोड खुदाई के दौरान अति प्राचीन सिक्के एक घड़े में मिले थे जिनकी संख्या 259 हैं उन्हें सोमवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की मौजूदगी में डबल लाॅक में सुरक्षित रखवाने की प्र्रक्रिया पूरी की गयी ताकि भविष्य में पुरातत्व विभाग भारत सरकार की टीम उनकी जांच कर सके। इस दौरान उप जिलाधिकारी कालपी भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages