पड़ाव चन्दौली, माेतीलाल गुप्ता। गुरु पुर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर पूज्य माँ सर्वेश्वरी सेवा संघ, जलीपुर, पड़ाव से परम पूज्य बाबा अनिल राम जी ने श्रद्धालुओं को शुभ आशीर्वाद देते हुए अपने आशीर्वचन संदेश मे कहा कि वर्तमान समय में उत्पन्न परिस्थिति में बहुत सी आत्मायें यह संसार को छोड़ कर चली गई हैं रोकथाम के अभाव एवं उसके सही निवारण हेतु हमारी इक्छा शक्ति के आभाव के कारण।
मैं आप से कहता हूं की शांति बनाए रहे, जो आप को प्रतीत हो रहा हैं कि यह संसार की स्थायी समस्या हैं, वह जल्द ही भुला दिए जाएंगे भविष्य में दूसरी समस्याओं के आगमन होते ही सपनो के इस संसार में अक्सर मनुष्यों के जीवन मे बुरी आत्माओं द्वारा ही समस्याए लायी जाती हैं। ये मनुष्यों के जीवन मे विघ्न उत्पन्न कर उसे निरंतर शांति, स्थिर एवं एकात्म जीवन जीने से वंचित रखना चाहती हैं। जो कुछ भी हुआ हैं वह मनुष्यों द्वारा किये गए कृत्य ही हैं और वह अभी समाप्त भी नही हुआ हैं एवं हमारे जीवन में नकारात्मकता का संचार कर रहा है, परन्तु मैं आप से कह रहा हूँ कि यह नकारात्मकता, यह नकारत्मक तरंगे जीवन के सकारात्मक तरंगो को नष्ट नही कर सकती।
मैं आप से कहता हूं की सपनों के इस जीवन में इस पावन भूमि पर समस्याएं नही होंगी। ऐसे विषम परिस्थितियों में घिरी आत्माएं और परिवारों को जो सहायता प्रदान की जा रही है वह इस धरती पर अत्यधिक दूरदर्शिता एवं सकारात्मकता का संचार करेगी। ऐसी परिस्थिति में जब अनेको आत्माएं कष्टों से घिरी हुई हो तब परमात्मा के सभी पुत्रो को बिना हिचकिचाहट, कष्ट और खेद के संपूर्ण मानवता के कल्याण हेतु जो भी सहायता हो सके जरूर करना चाहिए।
यह अंधकारमय तरंगे जल्द ही समाप्त होंगी और दिव्य प्रकाश का पुनः आगमन होगा और प्रत्येक मनुष्य को अत्यधिक सकारात्मकता से परिपूर्ण करेगी। मेरे भक्तो, मैं आपसे कहता हूं, प्रार्थना करो, स्वयं एवं अपने अनुयायियों को एकत्रित कर भी सामूहिक प्रार्थना करो। यह आप के भीतर सकारात्मकता का प्रसार करेगी और पूरे समाज एवं राष्ट्र में मैत्री भाव एवं सद्भावना होगी।आपकी प्रार्थन व्यक्तिगत स्वार्थ से परे और दैविक इक्छा के अनुकुल होनी चाहिए। इस अवसर पर पूज्य बाबा ने श्रद्धालुओं को घर-परिवार से ही गुरु के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर गुरु पूजन करने को कहा और समाज कल्याण के लिए सतत प्रयासरत रहने का संदेश दिया।



No comments:
Post a Comment