कानपुर:- अब घर-घर ढूंढ़े जाएंगे बुखार-खांसी-सांस रोगी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

कानपुर:- अब घर-घर ढूंढ़े जाएंगे बुखार-खांसी-सांस रोगी

बुखार, खांसी और सांस फूलने की बीमारी वाले मरीजों की रविवार से घर-घर तलाश होगी। ऐसे मरीजों की पहचान होगी जिन्हें 14 दिनों से यह समस्या है या उससे कम समय में हुई है। शनिवार को इसके लिए टीम को प्रशिक्षण दिया गया है। डायबिटीज, गुर्दा रोगी, ब्लड प्रेशर, हार्ट की बीमारी और गुर्दा रोगियों की अलग से सूची बनेगी।
कानपुर संवाददाता:- सीएमओ ने अपील की है कि लोग अपनी दिक्कतें साझा करें। जो लोग बुखार और खांसी से पीड़ित हैं उन्हें इंफ्लुएंजा की श्रेणी में रखा जाएगा और जो लोग बुखार खांसी के साथ सांस फूलने की शिकायत भी करते हैं उन्हें सीवियर एक्यूट रेस्पाइरेटरी इंफेक्शन की श्रेणी में रखा जाएगा।

इसमें भी मरीजों की श्रेणी होगी, जो लोग हाट स्पॉट क्षेत्र के रहने वाले और बुखार, खांसी और सांस फूलने की शिकायत कर रहे हैं उनके कोरोना सैम्पल लिए जाएंगे। जो लोग हाट स्पॉट क्षेत्र के नहीं हैं, उनका सैम्पल बुखार और खांसी पर नहीं लिया जाएगा। मगर हाट स्पॉट के बाहर जो भी लोग 14 दिनों से सांस फूलने की शिकायत कर रहे हैं उनका सैम्पल लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages