हमीरपुर, महेश अवस्थी । सदर विधायक युवराज सिंह व जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने मौदहा विकासखंड के बम्हरौली गाँव में मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत बनवाए गए मनरेगा पार्क का उदघाटन / लोकार्पण किया।
मनरेगा पार्क के उदघाटन में विधायक ने कहा कि गांव क्षेत्र में विकसित किया गया यह एक बेहतरीन पार्क है, यह गाँव में विकसित होने वाला जनपद का पहला पार्क है। इस पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पाथवे , बच्चों के खेलने के लिए झूला ,रपटा तथा पेयजल हेतु सबमर्सिबल तथा शौचालय सहित अन्य जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पार्क में बच्चे खेलेंगे, इससे बच्चों का शारीरिक विकास होगा । विधायक ने कहा कि अभी कोरोना वायरस के कारण बजट के अभाव में विधायक निधि सस्पेंड चल रही है ,विधायक निधि बहाल होते ही इसमें ओपेन जिम स्थापित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क निर्माण में बेहतरीन कार्य हुआ है ,इसकी देखरेख की जाए । कहा कि इसी प्रकार के पार्क प्रत्येक गांव में विकसित किए जाएं तथा उनकी देखरेख भी की जाए । जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा कन्वर्जेंस के अंतर्गत निर्मित यह बेहतरीन पार्क है ,इसमें बहुत अच्छा कार्य किया गया है इसको मेनटेन रखा जाए । उन्होंने कहा कि सभी गांव में ऐसे पार्क बनवाए जाएं । जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद ओडीएफ घोषित है ,गांव में सभी परिवारों में शौचालय मौजूद है, अतः लोगों द्वारा अनिवार्य रूप से अपने शौचालयों का प्रयोग किया जाए , बाहर शौच जाने से बीमारियां बढ़ती है तथा जहरीले कीड़े काटने की संभावना बनी रहती है। अतः बाहर शौच किसी भी दशा में न जाया जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि जल शक्ति मिशन के अंतर्गत गाँव में बहुत जल्द हर घर में नल से पेयजल पहुंचेगा ,जिससे पेयजल की समस्या दूर होगी । उन्होंने गांव वालों से अपील की कि जल के परंपरागत स्रोतों, नदी ,नाले, तालाब , कुएं का जीर्णोद्धार किया जाए तथा जल संरक्षण हेतु प्रभावी प्रयास किया जाय। कहा कि लोगों को स्वावलंबी बनाए जाने हेतु स्वरोजगार हेतु बहुत कम मार्जिन पर बैंकों द्वारा विभिन्न शासकीय योजनाओं में लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः लोगों द्वारा इस कार्य के लिए बैंकों में संपर्क किया जाए। गौ संरक्षण / गोआश्रय स्थल के लिए गांव में भूसा बैंक स्थापित कर लिया जाए तथा वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए। इसके लिए सभी ग्रामवासी एक एक पौधे अनिवार्य रूप से रोपित करे। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ने कहा कि प्रत्येक घर में सहजन का वृक्ष लगाया जाए, यह पोषणीय तथा औषधीय गुणों से भरपूर है । कहा कि सभी गांव की मेन रोड पर ग्राम संकेतक बोर्ड लगवाए जाए।। पार्क में विधायक, डी एम,सी डीओ ने पंचवटी तथा अन्य के प्रकार के वृक्ष रोपित किए। इस मौके पर ग्राम वासियों को मास्क का भी वितरण किया गया। कानपुर की घटना में शहीद हुए पुलिस के जवानों की स्मृति में तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण किया गया ।पीडी चित्रसेन, ग्राम प्रधान तथा अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment