पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ युवक को दबोचा

कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । स्थानीय मण्डी पुलिस चैकी प्रभारी ने एक युवक को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।मामले के मुताबिक शनिवार को करीब 5.30 बजे चैकी प्रभारी अशोक कुमार कॉन्स्टेबल स्वदेश, लवकुश, गजेन्द्र के साथ  क्षेत्र में गस्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने तीतरा नहर की पुलिया के
समीप घेराबन्दी कर देवेन्द्र कुमार उर्फ पपन पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम तीतरा खलीलपुर को गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी में देवेन्द्र के पास से एक 315 बोर का तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद कर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages