वृक्षारोपण में सहभागी बन पर्यावरण को स्वच्छ बनायेंः ऊषा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

वृक्षारोपण में सहभागी बन पर्यावरण को स्वच्छ बनायेंः ऊषा

जालौन (जालौन), अजय मिश्रा । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता व वैश्य एकता परिषद की प्रदेश महासचिव उषा गुप्ता की अगुवाई में वृहद स्तर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।
वृक्षारोपण करती महिलायें।
पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि हरियाली धरती का श्रृंगार है जिसे हम सभी मिलकर पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षों से जहां हम सभी को स्वच्छ पर्यावरण मिलता है तो वहीं गर्मी के मौसम में भी वृक्ष सभी के लिये हितकारी होते हैं जहां लोग वृक्ष की छांव में विश्राम करते हैं। प्रदेश महासचिव ऊषा गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण में सहभागी बन पर्यावरण को स्वच्छ बनाये।इस अवसर पर  कंचन अग्रवाल, शशि अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, अनिता महेश्वरी अनिल मित्तल डॉ. नितिन मित्तल पवन कुमार अग्रवाल नगर अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता उपाध्यक्ष, अखिलेश गुप्ता उपाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, महामंत्री महेश चैधरी, मनोज मित्तल, रमाशंकर अग्रवाल, सन्तोष पुरवार, अनुराग बहरे, शिव मोहन अग्रवाल, रामचन्द्र गुप्ता ने पौधारोपण कर पौधों को जीवित रखने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages