होलीमोड़ रामपुरा पर त्राहिमाम, बिना पेयजल यात्री हलकान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

होलीमोड़ रामपुरा पर त्राहिमाम, बिना पेयजल यात्री हलकान

रामपुरा (जालौन), अजय मिश्रा । गर्मी का मौसम हो या बारिश का रामपुरा के होलीमोड़ पर बना प्रतीक्षालय यात्रियों के ठहरने के लिए बनाया गया है वहाँ पर पीने के पानी का कोई प्रबंध ही नहीं है। जो प्रबंध है वह केवल दिखावा मात्र है। प्रतीक्षालय पर पानी की बूंद बूंद के लिए तरसते हैं यात्री यह समस्या चंद दिनों की नहीं है। जानकारी अनुसार यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है पर नगर प्रसाशन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। और पिछले लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का हल करने के लिए प्रशासन द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया। यह समस्या ज्यों की
यात्री प्रतीक्षालय के समीप महीनों से खराब हैंडपंप।
त्यों बनी हुई है। यह नहीं कि प्रशासन के पास साधन नहीं है। होलीमोड़ पर नल होने के बावजूद कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है। होलीमोड़ पर सरकारी हैंड पंप सफेद हाथी बनकर रह गया है और उसकी मरम्मत करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। नगर प्रसाशन को भलीभांति समस्या का पता है। लेकिन क्योंकि यदि यह पानी की सुविधा सुचारु ढंग से चले तो जनता को तो राहत मिल जाएगी  लोग परेशान है पर समस्या का हल नहीं हो रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages