जलवायु परिवर्तन की थीम को ध्यान में रख किसानों को किया जागरूक
उरई (जालौन), अजय मिश्रा । अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर आज प्रदेश में सहकारी समितियों में पौधरोपण एवं पर्यावरण का संदेश सहकार भारती ने दिया जलवायु परिवर्तन थीम को ध्यान में रखकर सभी जिलों में किसानों को जागरूक किया गया उपरोक्त विचार सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कृषक सहकारी समिति कुसमिलिया परिसर में फलदार पौधों का रोपण करने के बाद व्यक्त किए उन्होंने कहा कि जुलाई के प्रथम शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया जाता है इस बार सहकार भारती प्रदेश भर में पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसके तहत संगठन व सहकारी समितियों के द्वारा व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा, साथ ही सहकारी बंधु अधिकाधिक पौधे लगाने, वनों के संरक्षण व नदी-तालाबों को बचाने का संदेश देंगे।
 |
| पौधारोपण करते सहकारिता कर्मचारी। |
प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता संघ द्वारा हर वर्ष जुलाई माह के पहले शनिवार को विश्व सहकारिता दिवस मनाया जाता है, जो अबकी 4 जुलाई को है। प्रत्येक वर्ष इसका अलग विषय होता है, अंतरराष्ट्रीय सहकारिता संघ (आईसीए) के वर्तमान अध्यक्ष एरियल गुआर्को की घोषणानुसार इस बार की थीम ‘जलवायु परिवर्तन’ है। इसके दृष्टिगत सहकार भारती के तत्वावधान में पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन से संबंधित कार्यक्रम किये गए और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जिला अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि वर्ष 1922 में आईसीए की कार्यकारिणी बैठक में जुलाई के प्रथम शनिवार को विश्व सहकारिता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। आईसीए के तत्कालीन अध्यक्ष जी जेडीसी गोडर्ट ने सहकारी आंदोलनों के विकास में बाधक कारणों की तरफ ध्यान आकृष्ट कर प्रस्ताव रखा कि प्रत्येक देश में प्रचार-प्रसार दिवस या संध्या समारोह आयोजित कर विश्व को सहकारिता आंदोलन की उपलब्धियाँ बतायी जायें। तभी से हर वर्ष विश्व सहकारिता दिवस मनाया जा रहा है। वर्ष 1923 में जुलाई माह के प्रथम शनिवार को मनाये गये पहले विश्व सहकारिता दिवस पर सहकारिता को सर्वमान्य पहचान देने का उद्देश्य रखा गया था। कार्यक्रम में सहकार भारती के जिला संगठन प्रमुख सियाशरण व्यास जिला उपाध्यक्ष राहुल समाधिया, शयम करन प्रजापति, सतेंद्र भदौरिया, जिला महामंत्री कुंदन सिंह सहकारी समिति की सचिव श्रीमती संगीता यादव आंकिक रामकुमार राजपूत। बुंदेलखंड महापरिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment