सरकारी चैकडेम में दबंग किसान ने मिट्टी डालकर जमाया कब्जा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

सरकारी चैकडेम में दबंग किसान ने मिट्टी डालकर जमाया कब्जा

महिला प्रधान की शिकायत पर बीडीओ ने पायी हकीकत
ढाई लाख से अधिक लागत से हाल ही में करायी गयी थी सफाई

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । शनिवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मदरा लालपुर की महिला प्रधान रानी देवी ने एसडीएम कौशल कुमार को शिकायत पत्र देकर बताया कि विगत माह पूर्व मनरेगा के तहत मदरा लालपुर के मजरा मुहारी मौजे में कालीदाढ़ी के करीब तीन सौ मीटर चेकडैम में नाला सिल्ट सफाई का कार्य मजदूरों से कराया गया था जिसकी लागत दो लाख 52 हजार 858 आई थी वही मुहारी निवासी एक दबंग ने टैक्टर जेसीबी मशीनों की मदद से दो सौ मीटर चेकडैम में मिट्टी भरकर उसको समतल कर अपने खेतांे मंे मिला लिया है जबकि चेकडैम के बगल में
चैमडेम में मिट्टी पुरायी की जांच करते बीडीओ।
निकले नाले को भी बन्द कर दिया है एसडीएम कौशल कुमार ने बीडीओ अतिरंजन सिंह को जांच के आदेश दिए थे वही बीडीओ अतिरंजन सिंह की देखरेख में टीम ने मौके पर पहंुचकर जांच की। जांच में चेकडैम पर कब्जे की बात सही पाई गई इस सम्बंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि रिपोर्ट एसडीएम कालपी को भेज रहे है। इस मौके पर एस आई सोभरन सिंह, सचिव सिकन्दर सिंह प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रशेखर लेखपाल सहित अन्य ब्लाक कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages