साप्ताहिक लाकडाउन के दौरान व्यापारियों ने मांग की
उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने तमाम व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर साप्ताहिक लाकडाउन अवधि में राखी बाजार और मिठाई विक्रेताओं को दुकानें खोलने में विशेष छूट दिए जाने की मांग की। कहा कि शनिवार व रविवार को कोविड-19 के चलते लाकडाउन के रक्षाबंधन प्रभावित हो रहा है। दो दिन पहले बाजार बंद रहने से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। इसे लेकर व्यापारियों की चिंता बढ़ रही है।
 |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारी |
उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संतोष गुप्त ‘अनशनकारी’ व महामंत्री प्रेम गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने प्रशासन का भरपूर सहयोग किया है। इसलिए प्रशासन को भी व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करना चाहिए। मिठाई, ड्राईफूड, और राखी की बिक्री करने वाले व्यापारियों को समझ नहीं आ रहा है कि वह ऐसी स्थिति में क्या करें। दिक्कत यह है कि अगर शुक्रवार को मिठाई खरीदकर रखते हैं तो मिठाई खराब होने की आंशका रहेगी। लगातार दो दिन साप्ताहिक लाकडाउन में दुकानें बंद होने से तमाम राखी व्यापारियों को आर्थिक क्षति होगी। पहली और दो अगस्त को मिठाई और राखी की दुकानें सशर्त खोलने का आग्रह किया। व्यापारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन कराते हुए मास्क लगाकर बाजार खोलने के आदेश की शीघ्र घोषणा किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में हिमांशु गुप्ता, कमल गुप्ता, गोरेलाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, महेश गुप्ता, राजेंद्र कुमार मिश्रा, रामशरण साहू, राहुल राजपूत, महेश प्रजापति, दीपक कुमार, सलमान, रोहित गुप्ता, मुकीम समेत तमाम व्यापारी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment