चित्रकूटधाम मंडल परिक्षेत्र में आईजी ने संभाला कार्यभार
एसपी और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दी हिदायत
बांदा, के एस दुबे । पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने सोमवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र में पहली बार पुलिस महानिरीक्षक की तैनाती शासन के द्वारा की गई है। कार्यभार ग्रहण करते हुए आईजी ने अपना रुख अपने मातहतों के साथ बैठक करते हुए जाहिर कर दिया। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ नरमी बरतें और अपराधियों को उनकी असल जगह पहुंचाने का काम किया जाए। इशारों ही इशारों में आईजी ने स्पष्ट कर दिया कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
 |
| चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के आईजी के. सत्यनारायण |
आईजी के. सत्यनारायण सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को अपनी प्राथमिकताओं से अवगत करायारू। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर आने वाले फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनकी समस्या का गंभीरता के साथ निस्तारण हो। जमीन संबंधी प्रकरणों का समाधान राजस्व टीम के साथ मिलकर कराने के साथ-साथ अपराधियों की जमानत का निरस्तीकरण तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी
 |
| पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी के. सत्यनारायण |
आदि के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जिन अपराधिक तत्वों द्वारा असहाय, गरीब लोगों का शोषण किया जा रहा हो, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आईजी ने मातहतों को यह भी हिदायत दी कि कोरोना महामारी के दौर में शासन की मंशानुसार कार्रवाई करें और लोगों को जागरूक करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना, अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चैहान के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment