संरक्षक मंडल में ग्यारह सदस्यीय अधिवक्ता कमेटी शामिल
उरई (जालौन), अजय मिश्रा । पूर्व में बुंदेलखंड स्तर सहित जनपद में जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करने बाली अर्जुन सेना ने लोगों की मांग पर फिर से अपनी चहल कदमी शुरू करते हुए नये जिलाध्यक्ष के रूप में अभिषेक मिश्रा चमारी को मनोनीत किया है।
उक्त जानकारी से अवगत कराते हुए अर्जुन सेना के संस्थापक अरविन्द सिंह सेंगर ने शहर के होटल आनंदी इन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अर्जुन सेना का नये तरीके से संघटन की टीम को खड़ा किया जा रहा है। जिसमे अभिषेक मिश्रा चमारी को सेना का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि अर्जुन सेना जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में फिर से जन समस्याओं बिजली, पानी, मंहगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके आवाज उठाएगी। बताया कि अर्जुन सेना गरीब एवं परेशान लोगों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। बताया कि
जिलाध्यक्ष जल्द ही पूरी टीम का गठन करेंगे तत्पश्चात नगर, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी टीम का गठन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए संरक्षक मंडल में पूर्व बार संघ सचिव देवेन्द्र तोमर एवं अधिवक्ता रेहान सिद्धिकी सहित 11 सदस्यीय अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। अर्जुन सेना के संरक्षक मंडल में अधिवक्ता, शिक्षाविद, प्रमुख समाजसेवी को शामिल किया गया है। बताया की अर्जुन सेना का प्रमुख उद्देश्य मजदूर, किसान, दलित, महिला, छात्र, युवा, बुजुर्ग आदि के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष करना रहेगा। उन्होंने बताया अर्जुन सेना अराजनैतिक संघटन के रूप में काम करेगा। इसमें सपा, भाजपा, कांग्रेस और बसपा से कोई लेना देना नहीं रहेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान राघवेन्द्र राजावत एडवोकेट, सतेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सत्यम सेंगर एडवोकेट, शिवेंद्र सेंगर, आशीष पाल, दीपक सिंघानियां, अंकित श्रीवास्तव, आनंद कुमार सैनी, अंश बलेचा, गोपाल दंतरे, राहुल तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
| अर्जुन सेना कार्यकारिणी की घोषणा करते पदाधिकारी। |


No comments:
Post a Comment