हरी सब्जियां सेहत के लिए जरूरी ,लगाए ग्रह वाटिका - डॉ फूल कुमारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

हरी सब्जियां सेहत के लिए जरूरी ,लगाए ग्रह वाटिका - डॉ फूल कुमारी

हमीरपुर, महेश अवस्थी  । कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा ने निकरा परियोजना में चयनित सुमेरपुर विकास खण्ड के पचखुरा खुर्द गांव की 25 महिलाओं को मौसमी पौष्टिक सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए ताकि वे घर के आस पास खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग कर सब्जियां हासिल कर सके ,जिससे परिवार को संतुलित आहार मिल सके ।वैज्ञानिक डॉ फूल कुमारी ने बताया किआहार विशेषग्यो के अनुसार दैनिक आहार में कम से कम 300 ग्राम सब्जियो का सेवन प्रति व्यक्ति प्रतिदिन करना चाहिए । जिसमें 50 ग्राम  हरे पत्तेदार,50 ग्राम जड़,कन्द,  200 ग्राम अन्य सब्जियां शामिल है ।उन्होंने कहा कि अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत 100 ग्रह वाटिकाओं को लगाया जा रहा है । जो कोविड 19 के दौरान बहुत लाभकारी होगी ,क्योंकि यदि घर मे ग्रह वाटिका होगी, तो सब्जी लेने बाजार नही जाना होगा ।हरी सब्जियां पोषक तत्वों का खजाना होती है ।जिनमे आयरन, कैल्सियम, विटामिन सी ,जिंक ,कॉपर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते है ।जो हमारे शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढाते है ।सब्जियों मै एन्टी आक्सीडेन्ट,फाइटो
केमिकल्स भी होते है,जो प्रति रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर संक्रमण के खतरों से बचाते है।डॉ फूल कुमारी ने बताया कि खरीफ मौसम में लौकी,टमाटर,बैगन,मिर्च,सेम,लोबिया,तरोई,भिंडी,कद्दू,करेला, खीरा , पालक, सतपुरिया,मूली, के बीज भारतीय सब्जी अनुसंधान परिषद वाराणसी के दिये गए है ।जो उच्च गुणवत्ता युक्त अच्छी प्रजाति के दिए गए है। साथ ही सहजन के बीज भी दिए गए है ।जो कुपोषण की समस्या से निजात दिलाते है।उद्यान वैज्ञानिक डॉ प्रशांत ने नर्सरी प्रबंधन, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ एस वी एस सोमवंशी ने बताया कि मौसमी सब्जियां सेहत के लिए बहुत जरूरी है ।शुद्ध सब्जिया पाने के लिए ग्रह बाटिका हर एक को अपने घर मे लगानी चाहिए ।अशोक कुमार कुशवाहा ने गांव में ग्रह वाटिका  लगाने वाले इच्छुक परिवारो की सूची बनवाई ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages