हर्षित एवं नव्या ने कराया जॉर्जियन्स अकादमी को गर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

हर्षित एवं नव्या ने कराया जॉर्जियन्स अकादमी को गर्व

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  ।  सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वी एवं 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनएच - 2 स्थित जॉर्जियन्स अकादमी के परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का परिणाम शत- प्रतिशत रहा । स्कूल की प्रबंधक श्रीमती राजेश सिंह ने बताया की कक्षा 12वी एवं 10वीं का परिणाम 100 फीसदी रहा। तीन दिन पूर्व जारी हुए कक्षा 12 के रिजल्ट में  हर्षित गुप्ता पुत्र सत्यम चंद्र गुप्ता ने 84.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।  कक्षा
स्कूल टॉपर हर्षित
12 कॉमर्स में श्रेष्ठि यदुवंशी पुत्री स्व. राजीव कुमार ने 84.4  प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बुधवार को जारी हुए कक्षा 10 में नव्या दिवाकर पुत्री  राजीव दिवाकर ने 98 प्रतिशत, द्रष्टि सिंह पुत्री अश्वनी कुमार सिंह ने 95 प्रतिशत और कनिका गुप्ता पुत्री  हरदीप कुमार गुप्ता ने 90.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में
स्कूल टॉपर नव्या ।
पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया । अच्छे परिणाम से विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टाफ और प्रबंधन ने खुशी जाहिर की है। स्कूल की डायरेक्टर के अलावा प्रिंसीपल एवं शिक्षकों  ने  बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी मेहनत कर सफलता हासिल करने की बात कही है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages