आधा दर्जन घटनाओं को दिया अंजाम पुलिस के हाथ खाली।
कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । सोमबार सुबह बाइक सवार युवकों ने एक वृद्ध को अपनी वाइक में बैठा कर 3 हजार रुपये पार कर उसको जबरजस्ती उतार कर भाग गए जेब कटी देखकर वृद्ध के होश उड़ गए पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
![]() |
| पीड़ित वृद्ध। |
पुलिस की सुस्ती से टप्पेबाज दे रहे घटनाओं को अंजाम
कदौरा। थाना पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में टप्पेबाजी की घटनाओं में अंकुश नही लग पा रहा है विगत एक माह में क्षेत्र में 4 टप्पेबाजी घटना हो चुकी है जिसमे 16 जून को बबीना निवासी शिक्षक के साथ 20 हजार की, 28 जून को नाका के किसान के साथ 3 हजार ,6 जुलाई को ताहरपुर के किसान 70 हजार व 16 जुलाई को ताहरपुर निवासी किसान के साथ 24 सौ रुपये की टप्पेबाजी हो चुकी है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी भी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है और न ही किसी मामले का खुलासा जिससे कस्बे व क्षेत्र के लोग भयभीत है।


No comments:
Post a Comment