अभय सिंह ने माफ किया शिक्षण व ट्रांसपोर्ट शुल्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

अभय सिंह ने माफ किया शिक्षण व ट्रांसपोर्ट शुल्क

खागा-फतेहपुर, शमशाद खान । बाबू युगराज सिंह सेवा संस्थान द्वारा संचालित अभय प्रताप सिंह इंटरनेशनल स्कूल खागा एवं लाल सिंह इंटरनेशनल स्कूल हथगांव की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में चेयरमैन अभय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्हीं के दिशा निर्देश पर निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को दृष्टि में रखते हुए परिस्थितियों के आग्रह पर दोनों विद्यालयों में अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 कुल चार माह का शिक्षण शुल्क एवं ट्रांसपोर्ट शुल्क माफ कर दिया गया है।
अभय ग्रुप के चेयरमैन अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह।
लाल सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन शिक्षण कार्य लगातार चलता रहेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुए चेयरमैन अभय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। इस महामारी से निजात दिलाने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा तमाम प्रयास किये जा रहे हैं। देश व दुनिया के वैज्ञानिक भी वैक्सीन खोज में लगे हुए हैं। जल्द ही वैक्सीन पूरे विश्व को मिल जायेगी और कोरोना महामारी का सफाया हो जायेगा। उन्होने कहा कि कोरोना के कारण लोगों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस संकट की घड़ी में संस्थान सभी के साथ खड़ा है। इसी उद्देश्य के तहत निर्णय लिया गया है कि चार माह का शैक्षिक व ट्रान्सपोर्ट शुल्क संस्थान माफ करेगा। बैठक में प्रशांत अवस्थी, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे। मालूम हो कि व्यापार मंडल कंछल गुट के अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला सहित व्यापारी इस अभियान में लगे हुए हैं। जिन्हें सफलता प्राप्त हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages