कौशाम्बी जिलाध्यक्ष के साथ संगठन मजबूती पर की चर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

कौशाम्बी जिलाध्यक्ष के साथ संगठन मजबूती पर की चर्चा

अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का करें काम: राजेश 
  
फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कौशाम्बी जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ खागा नगर स्थित प्रयागराज मण्डल अध्यक्ष चैधरी राजेश यादव से मुलाकात की। बैठक के दौरान संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए समाज के उत्थान पर बल दिया गया। अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील भी की गयी। 
बुधवार को अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा कौशांबी के जिलाध्यक्ष धीर सिंह यादव व नत्थू सिंह यादव अपनी टीम के साथ आज खागा नगर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा प्रयागराज मंडल अध्यक्ष चैधरी राजेश यादव से
बैठक करते अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारी।
मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। जहां चैधरी राजेश यादव ने कौशांबी जिलाध्यक्ष को संगठन मजबूत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम किया जाये। उन्होने समाज के उत्थान पर भी बल दिया। कहा कि अपने-अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से अवश्य जोड़े। क्योंकि शिक्षा के बिना आज तरक्की करना असंभव है। उन्होने कहा कि शिक्षा ही समाज को सही मार्गदर्शन भी कराती है। इस मौके पर प्रकाश यादव, समाजवादी पार्टी के खागा नगर अध्यक्ष भूप सिंह यादव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के अमन यादव, श्रीराम यादव, विकराल सिंह यादव, बबलू यादव, जठिया आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages