जल निकासी के विवाद में युवक को पीटा, भर्ती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 22, 2020

जल निकासी के विवाद में युवक को पीटा, भर्ती

खेत जाते समय हुआ हमला 
 
फतेहपुर, शमशाद खान । बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जिगनी गांव में जल निकासी के विवाद में खेत जाते समय एक युवक को पड़ोसियों ने घेरकर जमकर मारापीटा। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। गम्भीर हालत में परिजन उसे लेकर बिन्दकी कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया। सदर में भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। 
सदर अस्पताल में भर्ती घायल।
जानकारी के अनुसार जिगनी गांव निवासी सलाउद्दीन 40 वर्ष का विवाद गांव के ही फुरकान के घर से पानी निकालने को लेकर चल रहा है। कई बार दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो चुकी थी। देर शाम सलाउद्दीन अपने खेतों की ओर जा रहा था। तभी पहले से घात लगाये बैठे फुरकान, वसीम, रिजवाना व नगीना ने उसे पकड़ लिया और सिर पर कुल्हाड़ी व लाठी-डण्डों से वार कर घायल कर दिया। चीख-पुकार ग्रामीण मौके पर आ गये। तभी उक्त लोग भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर बिन्दकी कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। घायल को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इस मामले पर जब कोतवाल सतेन्द्र सिंह से बात की गयी तो उन्होने बताया कि जिगनी गांव में सलाउद्दीन को पीटा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर दी गयी है। मामले की जांच कराई जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages