रामपुरा (जालौन), अजय मिश्रा । खेतों की मेंड़ पर कटीले तार लगाने से मना किया तो दबंगों ने फरसा मारकर किसान को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम मजीठ निवासी धीरज व अश्वनी पुत्रगण माताप्रसाद तथा छोटू पुत्र धीरज खेत की मेंड़ (दो अलग-खेतांे के बीच का हिस्सा) पर कंटीले तार की बाड़ लगा रहे थे उसी समय पड़ोसी खेत मालिक रामसुंदर तिवारी ने मौके पर आकर मेंड छोड़कर तार लगाने को कहा ताकि खेतों पर आने जाने का रास्ता अवरुद्ध न हो, तो
धीरज आदि ने वयोवृद्ध रामसुंदर की धक्का-मुक्की कर दी। अपने पिता का अपमान होता देखकर अपने खेत पर काम कर रहे रामसुंदर के पुत्र राधाकांत तथा आचार्य पंडित शिवकान्त तिवारी ने मौके पर जाकर धीरज आदि को उनकी धृष्टता के लिए फटकारा व शिष्टाचार सीखने की नसीहत दी यह बात उन लोगों को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने शिवकांत की डंडों से मारपीट कर दी जान से मारने की नियत से राधाकांत के सिर में फरसा से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना रामपुरा थाना पुलिस को दी गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा भेजा गया है वहां से उन्हें उरई के लिए रेफर कर दिया गया।
![]() |
| हमले में घायल। |


No comments:
Post a Comment