पीड़िता की सूचना पर मौके पर पहुंच हटवाये झांकर
उरई (जालौन), अजय मिश्रा । नगर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी एक महिला को उसका ही पड़ोसी आये दिन आते जाते छींटाकशी के साथ अश्लील गाने सुनकार तंग करता चला आ रहा था। गुरुवार को फिर उसने उसी प्रकार की हरकत की तो पीड़िता ने मौके से ही महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी एसआई रानी गुप्ता को दूरभाष पर शिकायत की तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर न केवल मनचले को चेतावनी दी बल्कि रास्ते में लगाये गये झांकर को भी हटवा दिया।
 |
| मनचले को चेतावनी देती महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी। |
मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी पूनम पत्नी किशुन मेहनत मजदूरी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करती है। लेकिन उसके ही पड़ोस में रहने वाला रामसनेही उर्फ बाबाजी अक्सर ही उसके आते जाते अश्लील हरकतें व गंदे गाने गाकर उसे जलील करता रहता था। गुरुवार को भी उसने उसी अंदाज में अभद्रता की तो पूनम ने मामले की दूरभाष पर ही महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी एसआई रानी गुप्ता को सूचना दी तो वह अपने साथ हमराही प्रियंका व राजीव के साथ मौके पर जा पहुंची जहां पर उन्होंने आरोपी को कड़ी चेतावनी दी तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और फिर वह माफी मांगने लगा तो एसआई ने उसे भविष्य में इस तरह की हरकतंे न करने की चेतावनी दी साथ ही रास्ते में उसके द्वारा लगाये गये झांकरों को भी हटवा दिया।
No comments:
Post a Comment