कानपुर:- बंद पड़े मकान से तीन लाख चोरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

कानपुर:- बंद पड़े मकान से तीन लाख चोरी

रेलबाजार के सुजातगंज में चोरों ने एक बंद पड़े मकान से तीन लाख रुपये की चोरी की। बीती 27 जून को परिवार के वापस घर पर आने के बाद चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने रेलबाजार थाने में मामला दर्ज कराया है।
कानपुर संवाददाता गौरव शुक्ला:- रेलबाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि सुजातगंज निवासी अब्दुल फहीम का दरी बनाने का कारखाना है। बीती 23 जून को वह परिवार के साथ अपने किसी रिश्तेदार के यहां गये थे। घर पर ताला लगा हुआ था। जिसके बाद चोरों ने घर का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी और करीब ढाई लाख की कीमत के जेवरात को पार कर दिया। 27 जून को जब परिवार वापस घर लौटा तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद अब्दुल फहीम ने रेलबाजार थाने में मामले की तहरीर दी। रेलबाजार इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages