जिला प्रचारक ने मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 9, 2020

जिला प्रचारक ने मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य को किया सम्मानित

कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के बारे में ली जानकारी

उरई (जालौन), अजय मिश्रा । गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक अपने कुछ साथियों के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर उन्होंने प्रधानाचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ से मिलकर कोरोना संक्रमित मरीजों के बारे में विस्तृत चर्चा कर उन्हें व उनकी टीम को सम्मानित कर उनकी हौंसला आफजाई की।
जिला प्रचारक को बातचीत के दौरा प्रधानाचार्य डॉक्टर द्विजेंद्र नाथ ने बताया के मेडिकल कॉलेज जालौन से 175 मरीज सकुशल डिस्चार्ज किए जा चुके जिसमें एक 95.साल की वृद्धा भी समिल है 2साल का बचा भी कोरोना से जंग
मेडिकल प्रधानाचार्य को सम्मानित करते संघ जिला प्रचारक।
जीत के गया उन्होंने यह भी  बताया के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान अभी तक एक भी मरीज की नहीं मौत नहीं हुयी है। जितने भी मरीज यहां पर भर्ती कराये गये शत प्रतिशत मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि जो भी मरीज कोरोना संक्रमित होकर मेडिकल कालेज में आये उसे बेहतर उपचार मुहैया कराया जाये। यही कारण है कि चिकित्सकों की पूरी टीम चैबीस घंटे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ प्रत्येक मरीज के बारे में जानकारी हासिल कर उसे उपचार देने का कार्य कर रहे हैं। इसके बाद आरएसएस जिला प्रचारक ने प्रधानाचार्य डा. द्विजेंद्र नाथ के साथ चिकित्सकों की टीम को कोरोना फाइटर से सम्मानित किया। इस दौरान ज्ञानंेद्र तिवारी, अंशुल गुप्ता, डॉ. रविंद्र राजपूत, डॉ. मनोज वमार्, डॉ. संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages