चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन एवं प्रदेश अयक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन पर विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन किया गया। जिसमें समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष उर्मिला निषाद, समाजवादी पिछडा वर्ग सीताराम कश्यप, समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, दयाराम मौर्या समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, मो रेहान समाजवादी अल्पसंख्यक सभा, आरएस कटियार समाजवादी चिकित्सा सभा, ज्ञानेन्द्र कुमार सैनिक प्रकोष्ठ, साहबलाल द्विवेदी प्रबुद्ध सभा, रामसेवक वर्मा अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, राजाराम यादव समाजवादी मजदूर सभा, रामबाबू वर्मा समाजवादी शिक्षक सभा, गन्नू गुप्ता
 |
| स्वागत करते जिलाध्यक्ष। |
समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। सभी मनोनीत पदाधिकारियों को सपा जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर जातीय समीकरण का ध्यान रखा गया है। जिससे समाज के किसी वर्ग का प्रतिनिधित्व छूट न जाए। पार्टी में सभी लोगों का सम्मान है। प्रत्येक कार्यकर्ता पर राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर है। श्री यादव ने बताया कि सभी पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगें। इस अवसर पर डा निर्भय सिंह पटेल, मो गुलाब खा, सुभाष पटेल, अफजल अली, जगदीश यादव, राजकिशोर विश्वकर्मा, अनुज निगम, उमाकांत यादव आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment