हमीरपुर, महेश अवस्थी । समर्थ फाउंडेशन और सहयोग के संयुक्त तत्वाधान में उप स्वास्थ्य केंद्र ग्राम डामर में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों , एएनएम, आंगनवाड़ी सहायिकाओं एवंत बीसीपीएम तथा सी एच ओ को कोरोना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित किया गया ।
बीसीपीएम सुधीर साहू द्वारा ने कहा कि सुरक्षित गर्भ समापन हर महिला का अधिकार है । वह सुरक्षित कर समापन करा सकती हैं। एमटीपी एक्ट के अनुसार गर्भ समापन का अधिकार है। हर वह महिला जो गर्भ नहीं चाहती है ,वह एमटीपी कानून के प्रावधानों के तहत गर्भ समापन करा सकती है। सुरक्षित तरीके से गर्भ समापन के बारे में जागरूक करने का ,जो कार्य समर्थ फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है । वह सराहनीय है । योग्य दंपतियों को चाहिए कि वह परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों में से चयन कर परिवार को नियोजित करने का प्रयास करें । कितने बच्चे चाहिए? कब चाहिए? यह तय करना चाहिए, और उसी के आधार पर प्लानिंग कर परिवार नियोजन के साधनों को अपनाएं। सीएचओ हनुमान बैरवा ने कहा कि कोराना वायरस कोविड 19 जांच के नाम पर डरे नहीं और जांच करवाएं , अपना इलाज करवाएं।
एएनएम सीमाने परिवार नियोजन के साधनों स्थाई व अस्थाई विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने परिवार नियोजन के साधन अंतरा, छाया , व कंडोम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अंतरा इंजेक्शन हर 3 माह के अंतराल पर लगता है। यह सुरक्षित और आसान तरीका है। इसी प्रकार से पुरुष कंडोम का उपयोग कर अनवांटेड गर्भ को रोक सकते है, और यह परिवार नियोजन का सुरक्षित साधन है। इसी प्रकार पुरुष एनएसवी और महिला नसबंदी को कराकर परिवार नियोजित किया जा सकता है।
समर्थ फाउंडेशन के देवेन्द्र गाँधी ने कहा कि निश्चित रूप से ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ के द्वारा जो कार्य इस महामारी के दौरान किये जा रहे है। वह सराहनीय है। सुरक्षित गर्भ समापन और परिवार नियोजन के प्रति समुदाय को जागरूक करने के प्रयास और अधिक किये जायें । इसके लिए सभी मिलकर कार्य करे।आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी , मोती कुँवर, सहायिका मुलिया, आशा पूनम देवी, कौशिल्या, संगिनी ममता, सरसई की आशा कीरती को कोराना वॉरियर्स के रूप में सम्मानित कर हाईजिन किट ( अनचाहे गर्भ से बचाव और उसका प्रवंधन- पुस्तिका, मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर, डेटॉल साबुन, सर्फ एक्सेल वाशिंग पावडर, )का वितरण किया गया तथा उपकेंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान समर्थ फाउंडेशन से देवेन्द्र गाँधी अजय कुमार, सुमन देवी, राघवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment