बैलगाड़ी पर सवार होकर महिलाओं ने सरकार को घेरा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

बैलगाड़ी पर सवार होकर महिलाओं ने सरकार को घेरा

डीजल, पेट्रोल के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग 
   
फतेहपुर, शमशाद खान । देश में बढ़ रही महंगाई व अपराधों के लगातार बढ़ रहे ग्राफ को लेकर महिला कांग्रेस व गुालबी गैंग लोकतांत्रिक की महिलाओं ने संयुक्त रूप से बैलगाड़ी पर सवार होकर बहुआ कस्बे में प्रदर्शन किया। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। तत्पश्चात राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर सभी मांगों का शीघ्र निराकरण कराये जाने की मांग की। 
बैलगाड़ी पर सवार होकर नारेबाजी करतीं महिलाएं।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल की अगुवई में गैंग की महिलाएं बड़ी संख्या में बहुआ कस्बे में एकत्र हुयीं। महिलाओं ने अनोखे अंदाज में अपने गुस्से का इजहार किया। बैलगाड़ी पर सवार होकर महिलाएं नारेबाजी करते हुए ब्लाक कार्यालय पहुंची। जहां राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपकर कहा कि नहरों में पानी न आने से किसान धान की रोपाई हेतु तालाबों,  गड्ढों के पानी को इंजन द्वारा निकाल कर फसल तैयार कर रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमतें बढाकर किसान एवं सभी वर्गों की मुश्किल बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। महिला सुरक्षा, रोजगार पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आये दिन महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। अपराधी सड़कों पर बेखौफ घूम रहे हैं। जिससे जनमानस में भारी असंतोष ब्याप्त है। जनमानस की समस्याओं का निस्तारण कराया जाये एवं डीजल, पेट्रोल की कीमतें अविलम्ब कम की जायें। महिलाओं ने चेतावनी दिया कि यदि मांगे पूरी न की गयी तो संगठन की ओर से वृहद आंदोलन किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस मौके पर सरला, सुमन, रेखा, संयोगिता, काजल, साधना, प्रीती, सुनीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages