फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर दो माह का बकाया वेतन दिलाये जाने की मांग उठायी।
 |
| एएसडीएम को ज्ञापन देने जाते सफाई कर्मचारी। |
संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह की अगुवई में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट आये और अपर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। जो शहर से जुड़े नगर पंचायत व नगर पालिकाओं में वेतन सभी को दिया जा चुका है। लेकिन पालिका परिषद में ही वेतन नहीं दिया जा रहा है। आज सफाई कर्मचारी के परिवार को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस जैसी महामारी के समय भी सफाई कर्मचारी गन्दगी साफ करके लोगों को महामारी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार व समाज को छोड़कर इस देश की सेवा में सर्वप्रथम इस बीमारी को जड़ से हटाने का कार्य सफाई कर्मी ही कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में समस्त सफाई कर्मचारियों का वेतन रोक कर घोर अन्याय किया जा रहा है। मांग की गयी कि सभी कर्मचारियों को दो माह का बकाया वेतन दिलाया जाये। जिससे कर्मचारियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर रिंकूपुरी, बच्चन प्रसाद, अशोक कुमार, प्रेम प्रकाश, रवीन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment