सपा नेता के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
बांदा, के एस दुबे । शहर के शुकुलकुआं में पीने के पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या के निदान किये जाने की मांग की है। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिवेदी के नेतृत्व में शुकुलकुआं के निवासियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर मांग किया कि 2016 में पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन आज तक पानी के सप्लाई नही शुरू की गई, जिससे मुहल्लेवासियों को दूर जाकर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है।
डीएम को दिये गये ज्ञापन में सपा नेता सुशील त्रिवेदी ने बताया कि मुहल्लेवासियों ने जनसम्पर्क के दौरान बताया कि
कई वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी हमारी समस्याओं को अधिकारी नजरअंदाज कर रहे है। जिससे आम लोगों को भारी दिक्कते उठानी पड़ती है। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियन्ता जल संस्थान को एक सप्ताह में समस्या हल किये जाने का आदेश दिया है। कहा कि यदि समस्या का निदान नही किया गया तो सामाजिक दूरी बनाते हुये जनहित में आन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर अभिषेक गौतम, असलम खान, अभिषेक शुक्ला, सुबोध द्विवेदी, दीपक तिवारी, रिषी यादव, पवन अवस्थी, धीर सिंह, अंकित यादव, आशीष तिवारी सहित मुहल्लेवासी उपस्थित रहे।
![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आई सपा नेता व मुहल्लेवासी |


No comments:
Post a Comment