फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । ग्राम मेवली के पुलकित यादव ने एनडीए की ट्रेनिंग भारतीय नौसेना अकादमी एजिमाला ( केरल ) से पूरी कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर बन स्थाई कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है । उन्होंने 136 एनडीए की परीक्षा 2016 में इंटर के साथ ही प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की थी । पुलकित
 |
| पुलकित । |
यादव के पिता अनिल कुमार एवं मां नीलम यादव ने बताया कि पुलकित हमेशा से ही अब्बल रहा है । पुलकित ने 12वीं की परीक्षा यंग स्कॉलर्स एकेडमी शिकोहाबाद से पास की थी । उनके बाबा स्वर्गीय रमेश चंद्र यादव थे । पुलकित के नेवी में अधिकारी बनने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है ।
No comments:
Post a Comment