फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । सिरसा नदी की साफ-सफाई और उसे समतल करने में प्रवासी मजदूरों को लगाया गया है। इस कार्य को मनरेगा के तहत कराया जा रहा है। जिले में कई गावों से होते हुये करीब 100 किमी का लंबा सफर तय करती है। नदी में पानी आने के बाद आस-पास के किसानों को सिंचाई में परेशानी नहीं होगी। इस कार्य को
 |
| विधायक व डीएम सफाई अभियान का जायजा लेते हुए । |
पूरा करने के लिए करीब डेढ़ हजार श्रमिक लगाए गए हैं। डीएम चन्द्रविजय ने बताया कि इस नदी को अस्तित्व में लाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ है। जल्द ही इस नदी में पानी लाने का काम किया जाएगा, जिससे पानी की समस्या का समाधान हो सकेगा ।
No comments:
Post a Comment