फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । आज शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भारत) द्वारा राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को राष्ट्रीय महासचिव सचिन यादव के नेतृत्व में सौंपा गया । जिसमें कहा गया कि पेट्रोल व डीजल में के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को तत्काल वापस किया जाए, 5 लाख तक का किसान क्रेडिट कार्ड कर्ज मुक्त किया जाए, किसानों का 3 माह का बिजली का बिल माफ किया जाए । किसान नेता सचिन यादव ने कहा कि यूनियन द्वारा कहीं गई मांगें पूरी की जाए । अन्यथा की स्थिति में यूनियन किसानों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेगी । इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शिवम् यादव, प्रशांत यादव उर्फ पिंटू बाबा, महानगर सचिव अमित यादव, उपेंद्र सिंह, संदीप कुमार, सुमित सिंह, सौरभ यादव आदि थे ।
Saturday, July 4, 2020
समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
Tags
# Firozabad
Share This
About Amja Bharat
Firozabad
Tags:
Firozabad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment