चकरोड की खुदाई में मिला सिक्कों से भरा घड़ा, मची लूट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

चकरोड की खुदाई में मिला सिक्कों से भरा घड़ा, मची लूट

कदौरा थाना क्षेत्र के कुसमरा बावनी का मामला
सूचना पर गांव पहुंचा प्रशासनिक अमला
एसडीएम ने पंचायत मित्र सहित लूट करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । शनिवार को थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा बावनी में मनरेगा के तहत चकरोड निर्माण के कार्य मे मजदूरों को एक सिक्को से भरा हुआ कलश मिला था जिस पर मजदूरो में सिक्के लेने को लेकर विवाद भी हुआ था सिक्के मिलने की खबर से गांव व आसपास क्षेत्र में भी हड़कम्प मच गया था रविवार को एसडीएम कौशल कुमार के आदेश पर लेखपाल व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुच कर घटना स्थल को देखा और खुदाई कराई लेकिन कुछ नही मिला उन्होंने कार्य कर रहे मजदूरों की सूची बना कर उनको बुलाया जिसमे अधिकतर मजदूर नही आए।  ग्रामीणों ने टीम को बताया कि जिस स्थान पर सिक्के मिले हैं वो स्थान नाग देवता का है खुदाई में मिले सिक्कांे का वजन करीब 25 किलो है। लेखपाल शिवमंगल पाठक ने बताया कि अभी तक मात्र तीन किलो सिक्के मिल पाए हैं वो अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौपेंगे सिक्के तांबे व पीतल के प्रतीत हो रहे हैं वही इस मौके पर उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पटेरिया,मयंक वर्मा,कांस्टेबल नासिर खान रामलखन सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे। इस सम्बंध में एसडीएम कौशल कुमार का कहना है कि मिले हुए सिक्को को जांच के लिए भेजा जाएगा। सिक्के ले जाने वालों की सूची बन गई है मुकदमा दर्ज करवाने का आदेश दे दिया है। 
खुदाई में मिले सिक्के, मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ मौजूद राजस्व टीम व पुलिस बल।

आपस मे भिड़े ग्रामीण, लगाए आरोप।

कदौरा। खुदाई में मिले सिक्कांे को बरामद करने पहंुची टीम ने जब मजदूरों से सिक्के वापिस करने के लिए कहा तो ग्रामीण आपस मे ही भिड़ गए ग्रामीणों ने टीम को बताया कि शुक्रवार रात्रि मनरेगा के तहत डाले जा रहे चकरोड को जेसीबी व ट्रैक्टर की मदद से बनाया गया था समतल करने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। लेकिन शनिवार सुबह हल्की बारिश के कारण उस तरफ कोई मजदूर नहीं गया था शाम को पहुंचे मजदूरों को कलश सिक्कों से भरा मिला था।

जेसीबी से डाला चकरोड, उखाड़े पेड़

कदौरा। किसान जगत प्रसाद ने प्रधान पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि दबंगई के बल पर रात के अंधेरे में हमारे खेत से जेसीबी से चकरोड डाल दिया है और खेत मे खड़े एक दर्जन से अधिक फलदार पेड़ आम, अमरूद, जामुन, नीम, सीसम को जेसीबी से उखाड़ दिए है।

मजदूरों ने लगाया पक्षपात का आरोप, बीडीओ ने दिए जांच के आदेश

कदौरा। एसडीएम के आदेश पर पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में होने वाले मनरेगा के कार्य अधिकतर जेसीबी व टैªक्टर से होते हैं हम लोगो को मजदूरी नही मिलती है प्रधान पति अपने चहेतों को काम देता है और फर्जी तरह से खातों में रुपये डालता है उन्होंने मनरेगा के तहत हुए कार्यो की जांच करवाने की मांग की है। इस संबंध में बीडीओ अतिरंजन सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है जांच के आदेश दिए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages