कानपुर:- शहरियों ने शहादत को किया नमन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

कानपुर:- शहरियों ने शहादत को किया नमन

बिकरू कांड में शहीद पुलिसकर्मियों को शहर में जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। कहीं शोकसभा का आयोजन हुआ तो कहीं दीपदान, कैंडल जलाकर और पुष्प अर्पित कर शहादत को नमन किया गया। लोगों की आंखों में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के लिए गुस्सा साफ दिखाई दिया।
दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रोदय संस्था के सदस्यों ने शनिवार सुबह फीलखाना स्थित कार्यालय में दीप जलाकर बिकरू के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के संयोजक और संस्था के अध्यक्ष विनय अवस्थी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अंकित जायसवाल, सुनील कपूर,पं. कृष्ण कुमार मिश्रा, सनी खन्ना और विनीत मिश्रा आदि रहे।

गंगा में किया दीपदान
सपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने शनिवार को बिकरू में शहीद हुए पुलिस जवानों को गंगा में दीपदान कर श्रद्धांजलि दी। सरसैया घाट में इकट्ठा हुए लोगों ने मृत पुलिस कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पंडित सुरेश कुमार द्विवेदी वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर दीपदान कराया। यहां सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, संजय बिस्वारी, हरप्रीत भाटिया लवली, अभिलाष द्विवेदी, अरशद खान, सहज प्रीत सिंह, राजेन्द्र कनौजिया, आकिब खान, अंकुर गुप्ता, राजेश कुमार, जगजीत सिंह आदि रहे।

श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन
बिकरू गांव में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष वीना आर्या पटेल ने किदवईनगर स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। मोमबत्ती जलाकर सभी शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं, जन जागृति मंच ने गुजैनी जी ब्लॉक स्थित रामलीला मंच पर बिकरू गांव में बदमाशों से मुठभेड़ में शहीद हुए सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों और हिन्दुस्तान कके वरिष्ठ फोटो पत्रकार संजय त्रिपाठी के निधन पर शनिवार को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। विनोद मिश्रा, सरला गुप्ता, डॉ. अशोक गुप्ता, राम गोपाल द्विवेदी,दीपक श्रीवास्तव, विजय दुबे, रमेश यादव, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages