कानपुर:- आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

कानपुर:- आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन

पिछले चार माह से मानदेय न मिलने और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने के दौरान पीपीई किट व मास्क न दिए जाने से आक्रोशित आशाबहुओं ने शनिवार को रामादेवी स्थित सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया और सीएमओ डॉक्टर अशोक शुक्ला को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। 
कानपुर संवाददाता:- आशा बहू अर्चना मिश्रा ने बताया कि कोविड 19 के चलते वे लोग घर घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें न तो मास्क उपलब्ध कराया गया है और न ही पीपीई किट दी गई है। ऐसे में किसी कोरोना मरीज की स्क्रीनिंग से आशा बहू भी संक्रमित हो सकती है। इस मौके पर गीता, उर्मिला, रामवती, अनीता, लाजवती, अन्नापूर्णा आदि थीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages