कानपुर में बर्रा से अपहृत लैब टेक्नीशियन के मामले में फिरौती के तीस लाख रुपये लेकर भागे बदमाशों का 48 घंटे बीतने के बाद भी सुराग नहीं लग सका है। युवक का पता लगाने से ज्यादा पुलिस की प्राथमिकता फिरौती पर पर्दा डालने पर दिखी।
कानपुर संवाददाता:- बर्रा पुलिस की नाकामी के चलते एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने घटना के खुलासे को एसओजी लगा दी है। बर्रा पांच निवासी चमन सिंह यादव को इकलौता बेटा संजीत कुमार 22 जून को लापता हो गया था।
29 जून की शाम बदमाशों ने अनजान नंबर से पिता को फोन करके बेटे को छोड़ने के बदले सोमवार तक 30 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के बजाय परिजनों से पैसों का इंतजाम करने को कहा, जो अपने आप में बड़ा सवाल खड़ा करता है।
सोमवार शाम को परिजन रुपयों से भरा बैग लेकर गुजैनी फ्लाईओवर पर पहुंचे। बदमाश पुलिस के प्लान से आगे निकले। बदमाशों के कहने पर परिजनों ने बैग फ्लाईओवर से फेंका, जिस लेकर फरार हो गए। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी को लगाया है।
एसपी साउथ का दावा, बैग में कपड़े थे
पुलिस की किरकिरी से बचने के लिए अधिकारी अब बैग में पैसे की बात पर पर्दा डालने में लगे हैं। एसपी साउथ ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी बयान जारी कर बैग में रुपये नहीं, बल्कि कपड़े होने का दावा किया। लैब टेक्नीशियन की बरामदगी को लेकर उनके पास कोई जवाब नहीं हैं। वहीं, परिजन अधिकारियों के दावे पर अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि ‘बेटा मिलने के बाद बताएंगे, पैसे थे या नहीं’।

No comments:
Post a Comment