सीबीएसई हाईस्कूल की मेधावी छात्रा वरका को किया सम्मानित - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, July 16, 2020

सीबीएसई हाईस्कूल की मेधावी छात्रा वरका को किया सम्मानित

मेधावियों का सम्मान करने से बढ़ता है मनोबल: एहसान
  
फतेहपुर, शमशाद खान । केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षाफल बुधवार को घोषित होने के बाद बेटियों ने एक बार फिर जिले में बाजी मार ली। कई छात्राओं ने अच्छे अंकों से परीक्षा पास कर अपने विद्यालय, गुरूजनों, माता-पिता के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करने का काम किया। इन्हीं मेधावियों में शामिल वरका आरिफ का समाजसेवियों ने उनके आवास पहुंचकर फूल-माला पहना मुंह मीठा कराकर बधाई दी। 
शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा वरका आरिफ ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल
मेधावी छात्रा वरका का मुंह मीठा कराकर सम्मानित करते समाजसेवी।
कर जिले का मान बढ़ाया। गुरूवार को समाजसेवी एहसान खान व अरसलान जाफरी खलीलनगर स्थित मो0 आरिफ के आवास पहुंचे और उनकी पुत्री वरका आरिफ द्वारा उत्कृष्ट अंक हासिल करने पर बधाई देते हुए मेधा को सम्मानित किया। समाजसेवी श्री खान ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करके उनका मनेाबल बढ़ाने की जरूरत है। आगे चलकर यह बच्चे निश्चित ही देश का मान बढ़ा सकते हैं। अरसलान जाफरी ने कहा कि मेधावियों के अभिभावकों का यह कर्तव्य होना चाहिए कि अपने बच्चों को हमेशा नैतिक समर्थ प्रदान करें जिससे आगे चलकर यही बच्चे समाज के लिए कुछ कर सकें। इस मौके पर अब्दुल मुकीत भी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages