पौधे बांट कर मजरों में किया वृक्षारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, July 4, 2020

पौधे बांट कर मजरों में किया वृक्षारोपण

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मानिकपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़चपा में सांसद आरके सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, विधायक आनन्द शुक्ला व भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष पाण्डेय के निर्देशानुसार ग्रामीणों से संपर्क कर पौधरोपण का कार्य कराया गया। इस मौके पर भाजपा नेता अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह, मनीष सिंह, इंद्रनारायण मिश्रा, पहलाद मिश्रा, मलखान सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, जीतू सिंह, चुकी विश्वकर्मा, सोहन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। साथ ही गांव के कई मजरों में पौधे वितरित किए गए। 
पौधे बांटते भाजपा नेता।

स्टेडियम में लगाए पौधे

चित्रकूट। जिला मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में लोनिवि राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद आरके सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित समाजसेवी रामबाबू गुप्ता समेत गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages