गांवों में दवा छिड़काव, सफाई के दिए निर्देश
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कराएं ड्रेस सिलाई, किसान सम्मन निधि के लाभार्थियों को वितरित करें पांच-पांच पौधे
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में कोविड 19 के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम को विशेष सर्विलांस अभियान के संचालन तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि 5 से 15 जुलाई तक जनपद पर स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर अभियान चलाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराए। कोई भी घर छूटने न पाए। घरों पर कोविड 19 के बचाव का पोस्टर भी चिपकाया जाए। खांसी, सर्दी, जुखाम, बुखार वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर रजिस्टर में दर्ज करें। सैंपलिंग भी कराई जाए तथा जो प्रवासी बाहर से आए हैं उनकी भी जानकारी अवश्य लें। सभी विभाग के अधिकारी भी अपने कर्मचारियों का शत प्रतिशत जांच अवश्य करा लें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 325 टीमें गठित की गई है। हर 5 टीम पर एक पर्यवेक्षक रहेगा। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग व पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जिन क्षेत्रों पर कोरोना वायरस अधिक पाए गए हैं वहां पर नोडल अधिकारियों की भी ड्यूटी
लगाई जाए। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि प्रतिदिन 20 गांव पर सफाई कार्य कराया जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत शहर में सभी वार्डो पर फागिंग दवाओं का छिड़काव व साफ-सफाई कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि विद्यालयों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम तथा जिन विद्यालयों पर प्रवासी ठहरे थे वहां पर साफ सफाई के साथ दवाओं का भी छिड़काव हो। अधिशासी अभियंता जल संस्थान को निर्देश दिए कि साफ पेयजल उपलब्ध कराएं। ठीक ढंग से फिल्टर पानी नहीं आ रहा है। जिसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि मेरी छत मेरा पानी की कार्य योजना तैयार कराकर कार्य को शुरू कराएं। उन्होंने खंड विकास अधिकारी पहाड़ी, रामनगर व मऊ को निर्देश दिए कि फलदार वृक्षारोपण करा लें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि डीसी एनआरएलएम से समन्वय स्थापित कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से विद्यालयों के छात्र छत्राओं के लिए ड्रेस सिलाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जो किसान हैं उन्हें पांच-पांच पौधे अवश्य उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने खाद्यान्न वितरण, मंडी, पशुपालन, आरोग्य सेतु एप, आयुष कवच एप, कृषि, औषधि, पंचायती राज, विद्युत ,पेयजल, बैंक, पोस्टल, आबकारी आदि विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| बैठक में निर्देश देते डीएम। |


No comments:
Post a Comment