फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । स्वदेशी समाज सेवा समिति पर्यावरण बचाने के प्रति अपनी लगन एवं लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल अपनी एक नई योजना के द्वारा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करती है । लोगों को भी समझना होगा कि वो पर्यावरण के प्रति अपनी सही भूमिका निभाऐ, अन्यथा भविष्य में इससे गंभीर समस्याएं पैदा होंगी । इधर स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा प्रकाशित पर्यावरण एवं जल बचाओ स्टीकर के माध्यम से
 |
| पोस्टर का विमोचन करते हुए । |
समाज को जागरूक किया जायेगा । स्टीकर में पॉलीथिन निषेध, जल की बर्बादी रोके, बृक्षारोपण अधिक से अधिक करे, पर्यावरण एवं जल बचाओ के बारे में बताया गया है । इस स्टीकर का विमोचन योगेंद्र प्रताप सिंह ( निदेशक अयोध्या शोध संस्थान, सयुक्त सचिव संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ), डॉ. लवकुश द्विवेदी ( रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश), चन्द्रपाल सिंह यादव रूबी, विवेक यादव द्वारा किया गया ।
No comments:
Post a Comment