सफाई नहीं मिली संतोषजनक, स्वास्थ्य परीक्षण की ली जानकारी
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने रविवार को विकासखण्ड कर्वी के ग्राम पंचायत रानीपुर भट्ट गांव व प्रोफेसर कॉलोनी में चलाए जा रहे सफाई अभियान का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि गांव की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और सफाई कर्मचारियों को लगाकर स्वच्छ कराएं। नालियों को भी अच्छी तरह से साफ कराया जाए। एंटी लारवा आदि दवाओं का भी छिड़काव करें। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान रानीपुर भट्ट गोविंद प्रसाद से कहा कि तालाब की अच्छी तरह से सफाई करा दी जाए। तहसीलदार को निर्देश दिए कि जो लोग रोड पर व तालाब के किनारे अवैध कब्जा किए हैं उनके खिलाफ कार्यवाही कराते हुए तत्काल अवैध कब्जे हटाएं। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी की। जिसमें बताया गया कि स्वास्थ्य परीक्षण आशा व स्वास्थ्य टीमों ने किया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार को निर्देश दिए कि जो टीम स्वास्थ्य परीक्षण गांव में कर रही है उन्हें निर्देश दे कि कोई भी घर छूटने न पाए। शत प्रतिशत लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि गांव की सड़क को बनाया जाए। जल निकासी की भी व्यवस्था सुनिश्चित रहे। अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। मास्क का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं। समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा कि इस बीमारी का इलाज मात्र सावधानी ही है। सावधानी बरतेंगे तो इस रोग से निजात मिलेगी। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रमेश चंद्र गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
![]() |
| निरीक्षण करते डीएम। |


No comments:
Post a Comment