महिला आयोग ने डी एम से मांगी रिपार्ट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, July 19, 2020

महिला आयोग ने डी एम से मांगी रिपार्ट

मामला जिला प्रोबेशन कार्यालय का 

हमीरपुर, महेश अवस्थी । राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल ने जिलाधिकारी हमीरपुर डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी से जिला प्रोबेशन कार्यालय से सम्बंधित रिपोर्ट मांगी है ।महिला आयोग की सदस्य ने कहा है कि जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत रही पीड़ित पर कतिपय असत्य आरोप लगाते हुए उनकी संविदा समाप्त करने के साथ ही उनके विरुद्ध कोतवाली हमीरपुर में प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले में स्वतः संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है।
उन्होंने यह भी कहा है कि जिला प्रोबेशन कार्यालय हमीरपुर में कार्यस्थल पर उत्पीड़न की रोकथाम हेतु गठित कमेटी का पूर्ण विवरण -कमेटी गठन की तिथि, वर्तमान में कमेटी के कार्य करने की स्थिति, कमेटी में नामित पदाधिकारियों के नाम, पदनाम, जिला प्रोवेशन कार्यालय में सी सी टी वी के संचालन की  अद्यतन विस्तृत आख्या आयोग को तत्काल उपलब्ध कराएं जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages