बिजनौर, संजय सक्सेना । भागूवाला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मंडल के ग्राम गिरदावा सहानपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सागवान, आंवला, शीशम, नीम आदि के पौधे लगाकर अधिक से अधिक पौधारोपण करने एवं उन पौधों को पालने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि पेड़ हमें प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ-साथ अनेक जीवन उपयोगी औषधि फल आदि उपलब्ध कराते हैं। मनुष्य के जीवन में पेड़ पौधों का महत्वपूर्ण योगदान है, बिना वृक्षों के मनुष्य का जीवन संभव नहीं है।हम सब कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करना चाहिए ताकि मानव जीवन संभव हो सके। इस पौधारोपण के अवसर पर ग्राम प्रधान टीकम सिंह, बूथ अध्यक्ष दयाराम सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, पौधारोपण कार्यक्रम के प्रभारी मयंक चौहान, मंडल महामंत्री योगेश राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष वरुण कौशिक आदि उपस्थित रहे।
Sunday, July 19, 2020
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भागूवाला में किया पौधारोपण
Tags
# Bijnaur
# वृक्ष गंगा अभियान
Share This
About Amja Bharat
वृक्ष गंगा अभियान
Tags:
Bijnaur,
वृक्ष गंगा अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment