मरही माता मंदिर कटरा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । विश्व हिन्दू परिषद ने मरहीमाता मंदिर कटरा में कार्यक्रम का आयोजन किया और विहिप का 56वां स्थापना दिवस मनाया। विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि आज से 56 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना मुंबई के सन्दीपनी आश्रम में पूज्य गुरु जी तथा संतो के सानिध्य में हिन्दू
 |
| स्थापना दिवस मनाते विहिप पदाधिकारीगण |
हितों के रक्षा के लिए की गई थी। इस समय परिषद के 33 आयाम, 156 देशों में सम्पर्क तथा 140 देशो में समितियां हैं। कार्यक्रम के दौरान विहिप के जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष फुलक मिश्रा, जिला मंत्री पवन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विमल निगम, जिला समरसता प्रमुख विश्राम कुमार धुरिया, जिला मठ मन्दिर प्रमुख शान्तनु चतुर्वेदी, जिला गोरक्षा अनिल बजरंगी, जिला संयोजक विवेक सिंह कछवाह, जिला सह संयोजक चंद्रप्रकाश, नगर अध्यक्ष महेंद्र चैहान, नगर उपाध्यक्ष रवि मोहन, महावीर कुशवाहा नगर मंत्री, सुमित कुमार सोनी रिंकू, नगर संयोजक देवराज राजपूत, लोटन पहलवान, ओम प्रकाश तिवारी, लोकराम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment